






पडरौना की तरफ से खड्डा की ओर जा रही कार भुजौली शुक्ल के पास अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से जा भिड़ी। गति सामान्य से अधिक होने के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आगे की सीट पर सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठे घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान तीन ने दम तोड़ दिया।
गैस कटर से कटवाकर शवों को निकाला
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार को गैस कटर से कटवा कर शवों को निकलवाया। घटनास्थल से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें भीम लक्ष्मण यादव पता मुंबई ठाणे दर्ज है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गैस कटर की मदद से शवों को निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार बरात में शामिल होने खड्डा जा रहे थे।