ताज़ा खबर
Home / खास खबर / तेंदुए ने छह साल की बच्ची को बनाया निशाना

तेंदुए ने छह साल की बच्ची को बनाया निशाना

कर्नाटक: कर्नाटक के चामराजनगर जिले में एक तेंदुए ने छह साल की बच्ची को अपना निशाना बनाया। जब बच्ची अपने  घर के बाहर खेल रही थी तब तेंदुए ने आकर उस पर हमला कर दिया। सोमवार रात हनूर तालुक इलाके में हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुुुई बच्‍ची जिसकी पहचान  सुशीला के रुप में हुई है , उसको  कामगेरे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वन अधिकारियों समेत कई परिचतों ने  अस्पताल में लड़की से मुलाकात की।

बता दें कि तेंदुए ने बच्ची को उसके घर से 200 मीटर दूर तक खींचकर जंगल में ले जाने की भी कोशिश की। बच्‍ची की चीख सुनकर भागे माता-पिता और ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए को खदेड़ा।वहीं, नेताओं ने भी उस तेंदुए के खतरे के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की अपील की है।सोलिगा आदिवासी समुदाय के कई लोग जंगल के करीब रहते हैं। जहां हमेशा खतरा बना रहता है। उधर, इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।

About jagatadmin

Check Also

पलाश के फूल के फायदे

औषधीय गुणों की खान है पलाश के फूल,कई बीमारियों की कर देता है छुट्टी!

Benefits of Palash flower : आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि गर्मी के दिनों में बढ़ते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *