ताज़ा खबर
Home / Uncategorized / विश्व डाक दिवस : इतिहास और महत्व

विश्व डाक दिवस : इतिहास और महत्व

विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। हर साल 150 से ज्यादा देश अलग-अलग तरीको से विश्व डाक दिवस मनाते हैं। कुछ देशों में विश्व डाक दिवस को अवकाश के रूप में मनाया जाता है।

भारत में डाक सेवा से कई लोगों को रोजगार के अवसर मिले साथ ही इस सेवा ने सामाजिक और आर्थिक विकास में भी अपना योगदान दिया। भारत में राष्ट्रीय डाक सप्ताह हर साल 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोनज किया जाता है।

क्यों मनाया जाता है ये दिवस
===================
इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को डाक सेवा के महत्व को लेकर जागरूक करना है। लोगों को ये बताना जरूरी है कि किस तरह से डाक विभाग ने देश-दुनिया में हर विकास पर अहम योगदान दिया है।

भारत में डाक सेवा
==============
1 जुलाई, 1876 को भारत यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना। सदस्यता लेने वाला भारत प्रथम एशियाई देश था। भारत में डाक सेवाओं का इतिहास बहुत पुराना है। भारत में एक विभाग के रूप में इसकी स्थापना 1 अक्तूबर, 1854 को लार्ड डलहौजी के काल में हुई। डाकघरों में बुनियादी डाक सेवाओं के अतिरिक्त बैंकिंग, वित्तीय व बीमा सेवाएं भी उपलब्ध हैं। एक तरफ जहां डाक-विभाग सार्वभौमिक सेवा दायित्व के तहत सब्सिडी आधारित विभिन्न डाक सेवाएं देता है वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी, जनजातीय व दूरस्थ अंडमान व निकोबार द्वीप समूह जैसे क्षेत्रों में भी उसी दर पर डाक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

विश्व डाक दिवस महत्व
================
विश्व डाक दिवस के माध्यम से लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। इस दिवस को मुख्य तौर पर लोगों में डाक सेवाओं की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इसके उद्देश्य की बात करें तो इसका मुख्य उद्देश्य देशों के विकास सेवा के आर्थिक और सामाजिक महत्व को आगे बढ़ाना है।

विश्व डाक दिवस का इतिहास
====================
सभी देशों के बीच पत्रों का आवागमन सहज रूप से हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए 9 अक्टूबर, 1874 को जनरल पोस्टल यूनियन के गठन हेतु बर्न, स्विटजरलैंड में 22 देशों ने एक संधि पर हस्ताक्षर किया था। इसी वजह से बाद में 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया। यह संधि 1 जुलाई, 1875 को अस्तित्व में आई। 1 अप्रैल, 1879 को जनरल पोस्टल यूनियन का नाम बदलकर यूनीवर्सल पोस्टल यूनियन सार्वभौमिक डाक संघ या यूपीयू कर दिया गया। यूपीयू की स्थापना वैश्विक संचार क्रांति की शुरुआत थी। डाकघर ने दुनिया के एक जगह के लोगों को दूसरे जगह रहने वाले लोगों से संप्रेषण का माध्यम उपलब्ध कराया। वर्ष 1969 में जापान के टोकियो में 9 अक्टूबर को विश्व डाकघर दिवस घोषित किया गया। तब दुनिया भर में डाक सेवाओं के योगदान को रेखांकित करने के लिए हर वर्ष इस दिन विश्व डाकघर दिवस मनाया जाता है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय पत्रों के पूरे विश्व में मुक्त प्रवाह के लिए मार्ग प्रशस्त करने का एक प्रयास है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण बातें:
=====================================
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन मुख्यालय: बर्न, स्विट्जरलैंड;
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना: 9 अक्टूबर 1874;
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के संस्थापक: हेनरिक वॉन स्टीफ़न;
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन प्रमुख: महानिदेशक; मासाहिको मेटोकी;
यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन मूल संगठन: संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद।

About jagatadmin

Check Also

पहलगाम आतंकी हमले पर मुस्लिम युवक ने किया विवादित पोस्ट, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार

बोकारो। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी घटना का समर्थन करते हुए आतंकवादियों और पाकिस्तान को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *