प्रबंधन विभाग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

प्रबंधन विभाग में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सेंट थॉमस महाविद्यालय के प्रबंधन विभाग की समिति आरकन्स काउंसिल द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समरोह आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ शाइनी मेंडोंस थी| उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रबंधन विभाग की विशेषता इनकी एक्टिविटी क्लास है जिसमें छात्र विशेष रूप से प्रबंधन की बारीकियां सीखते हैं| प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ पी एस वर्गीस ने काउंसिल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सफलता पर छात्रों को अपनी शुभकामनायें दी| महाविद्यालय की अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. देबजानी मुख़र्जी ने कहा कि समय प्रबंधन के साथ साथ विद्यार्थी यदि स्वयं को भी व्यवस्थित करेंगे तो जीवन में सदा सफल रहेंगे| प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सूसन आर अब्राहम ने कहा कि हमारे छात्र पढ़ाई के साथ उद्योग जगत में भी अपनी योग्यता सिद्ध कर रहें हैं| कार्यक्रम के दौरान पुररस्कार वितरण के साथ एक्टिविटी क्लास, समूह परिचर्चा, बेस्ट प्रेसेंटेशन, समाज सेवा कार्य, औद्योगिक भ्रमण एवं अन्य प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए| छात्रों द्वारा इस अवसर पर मॉक पार्लियामेंट का भी सफलतापूर्वक आयोजन किया गया| कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक महेंद्र इखार एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला भिलाई एवं समस्त भाजपा पार्षदों ने भिलाई नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, तानाशाही और अव्यवस्था के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया।