निदा खान तो अलग ही निकली, प्रोफाइल फोटो से दुनिया को बरगलाए रखा, देखिए TCS नासिक केस की आरोपी का असली चेहरा

आईटी कंपनी टीसीएस की नासिक यूनिट में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण से जुड़े मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे छत्रपति संभाजीनगर में हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसकी जो तस्वीर सामने आई है, वह एकदम अलग है।

“महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और नासिक क्राइम टीम की मदद से निदा खान हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद निदा खान की पहली तस्वीर सामने आई है। खास बात है कि सोशल मीडिया पर सामने आई उसकी तस्वीर से वास्तविक तस्वीर एकदम अलग है। सूत्रों की मानें तो निदा खान ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर लगाई थी कि उसे कोई पहचान न सके।”

पुलिस ने बताया कि देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में शामिल है। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में छेड़छाड़ और उत्पीड़न के नौ मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नासिक TCS मामले की मुख्य आरोपियों में से एक, निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया है। निदा खान की तलाश में टीमें 24 घंटे काम कर रही थीं। वह 25 मार्च से लगातार फरार थी। आखिरकार उसे छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव में कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से पकड़ा गया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी निदा खान और उसकी मां, पिता, भाई और चाची सहित पांच अन्य फ्लैट में रह रहे थे। वह पिछले चार दिनों से नरेगांव की कैसर कॉलोनी के फ्लैट में छिपी हुई थी। पुलिस को दिन दिन पहले ही उसके यहां छिपे होने की सूचना मिल गई थी। हालांकि टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी इसलिए लगातार दो दिनों तक फ्लैट और पूरे इलाके की रेकी की गई। उसके बाद निदा खान को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले, निदा खान ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन स्थानीय अदालत ने निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका को बार-बार खारिज कर दिया था। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत के समक्ष अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की और निदा खान की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। इससे पहले 20 अप्रैल को अदालत ने निदा खान को अंतरिम सुरक्षा देने से भी इनकार कर दिया था।

 

निदा खान से पहले, नासिक कंपनी परिवर्तन मामले में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपियों को 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान रजा रफीक मेमन, तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश शेख और शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी के रूप में हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका
Next post सुवेंदु अधिकारी लोकभवन पहुंचे, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश