भिलाई शादी के महज 10 दिन बाद अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले पति ने मौत की वजह पुलिस को बताई। बताया कि उसकी पत्नी उससे झूठ बोलती थी। बातें छिपाती थी और वाट्स एप पर किसी से चैटिंग करती थी। लेकिन, उसके बारे में भी कुछ नहीं बताती थी। इससे उसे शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी और से च-र चल रहा है। जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की मु-े से मार-मार कर हत्या कर दी थी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लक्ष्मी पारा पुराना तालाब के पास रहने वाले विवेक गुप्ता ने अपनी पत्नी चित्रलेखा देवांगन (27) की हत्या कर दी थी। आरोपित ने 30 अप्रैल को चित्रलेखा देवांगन से अपने घर पर प्रेम विवाह किया था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी हमेशा शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालती थी।
शादी के बाद से वो उसकी इसी मांग को लेकर परेशान था। इसी दौरान उसने किसी और व्यक्ति से वाट्स एप पर चैटिंग करना शुरू कर दिया था। आरोपित को लगा कि वो उसकी पत्नी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और व्यक्ति के संपर्क में है। इसी बात को लेकर तीन दिनों से उनके बीच में विवाद होने लगा था। जिसके बाद उसने मंगलवार की सुबह मु-े से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की और न्यायालय पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।