▪️ *दुर्ग जिले में शत-प्रतिशत विवेचकों द्वारा ई-साइन के माध्यम से प्रथम सूचना पत्र (FIR) की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।*
▪️ *प्रार्थी का ई-साइन भी सफलतापूर्वक प्रारंभ होने के साथ दुर्ग, छत्तीसगढ़ का पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रणाली लागू करने वाला प्रथम जिला बन गया है।*
▪️ *पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय E-Pen के माध्यम से थाना भिलाई नगर में प्रार्थी का प्रथम ई-साइन सफलतापूर्वक संपादित किया गया।*
▪️ *डिजिटल तकनीक के उपयोग से एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, त्वरित एवं नागरिक-अनुकूल बन रही है।*





