मल्टी टास्किंग स्टाफ मेन्स परीक्षा में दो मुन्नाभाई गिरफ्तार

रायपुर प्रशासन की लाख कोशिश के बाद भी नकल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नकलची हर जगह जुगाड़ बना ले रहे हैं। पास होने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। अब रायपुर में ESIC की मल्टी टास्किंग स्टाफ मेन्स परीक्षा में दो मुन्नाभाई की गिरफ्तारी हुई है।

डीडी नगर थाना पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस परीक्षा में बिहार के दिनेश यादव की जगह मनीष परीक्षा देते गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी दिनेश और मनीष बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। इन आरोपियों से पूछताछ कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दृष्टिबाधित भी आसानी से पहचान सकेंगे सिक्के
Next post गोधन न्याय योजना से खुले समृद्धि के नए रास्ते