सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, असम राइफल्स के 5 जवान शहीद

सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, असम राइफल्स के 5 जवान शहीद

मणिपुर
पूर्वोत्तरीय राज्य मणिपुर में सुरक्षाबलों के काफिले पर उग्रवादियों के हमले में कर्नल समेत असम राइफल्स के 5 जवान शहीद हो गए। हमले में कर्नल विपलब त्रिपाठी की पत्नी और 8 साल के बेटे की भी मौत हो गई। शनिवार को चूड़ाचांदपुर जिले के सिनघाट सब-डिवीजन में यह हमला हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया। असम राइफल्स यूनिट के काफिले में क्विक रिएक्शन टीम के साथ ही कमांडिंग ऑफिसर और उनका परिवार भी शामिल था। वारदात के बाद पूरे इलाके को घेर कर तलाश शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बदला मौसम का मिजाज,फसलों को हुआ नुकसान
Next post प्रदूषण से दिल्ली में लाकडाउन