बदला मौसम का मिजाज,फसलों को हुआ नुकसान

बदला मौसम का मिजाज,फसलों को हुआ नुकसान

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही कई जिलों में बारिश हुई है। दोपहर तक घने बादल छाए रहे। मौसम में भी नमी बनी हुई है।

अब तक प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर, दुर्ग, मुंगेली, दंतेवाड़ा और रायपुर जिले में बारिश होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी बताया गया है कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर समेत कुछ और जिलों में इस अचानक हुई बारिश की वजह से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। जिसकी वजह से किसान भी अब परेशान हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह ही इस बात की जानकारी दी है कि प्रदेश के कई जिले जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर समेत कई जिलो में बारिश हो सकती है। इन जिलों में 18-19 नवंबर को तेज बारिश की संभावना है। इस बारिश से खेतों में खड़ी फसल और कट चुकी फसल को नुकसान हो सकता है।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी मौसम विभाग ने शुक्रवार को बारिश का अनुमान जारी किया था। जिसके बाद शनिवार सुबह से ही यहां मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरू हो गई।

इसके अलावा जिले से लगे मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों और अमरकंटक क्षेत्र में भी बारिश हुई है।

अमरकंटक क्षेत्र में तो सुबह कोहरा भी छाया रहा। बताया गया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के हिस्सों में रुक-रुक बारिश होने के चलते कई किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचा है।

कई किसान अभी कटाई के काम में लगे हुए हैं। वहीं कुछ ने फसल को काटकर अभी खेत में ही रखा गया है।

अचानक करवट बदल ली। यहां भी हल्की बूंदाबांदी के साथ कुछ देर तक रिमझिम बारिश होती रही है। इसी प्रकार दुर्ग, दंतेवाड़ा, मुंगेली के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। बारिश की वजह से इन जिलों में ठंड बढ़ने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 62 खिलाड़ियों को कर रहे सम्मानित, नीरज चोपड़ा-मिताली राज को मिला खेल रत्न
Next post सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला, असम राइफल्स के 5 जवान शहीद