ताज़ा खबर
Home / विदेश / परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक भेजा

परमाणु पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक भेजा

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 31वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हो रहे। रूसी सेना आए दिन और अधिक आक्रामक होती जा रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिणपूर्वी पोलैंड की यात्रा की, जहां उन्होंने अमेरिकी सैनिकों और शरणार्थियों की सहायता करने वाले सहायता कर्मियों से मुलाकात की।

मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने दावा किया है कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीखी नोकझोंक के बाद दिल का दौरा पड़ा था। मंत्री ने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन में अपने विशेष सैन्य अभियान की ‘विफलता’ के लिए उन्हें दोषी ठहराया था जिस वजह से दोनों नेताओं के बीच मतभेद बढ़ गया। यूक्रेन के मंत्री ने आगे कहा कि यही कारण है कि रक्षा मंत्री, जिसे युद्ध का दूसरा मास्टरमाइंड माना जाता था, 11 मार्च के बाद से जनता के बीच नहीं देखा गया था। 24 मार्च को, रूसी रक्षा मंत्री को फिर से टेलीविजन पर देखा गया था। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि फुटेज नया था या पुराना।

परमाणु बलों को विशेष अलर्ट पर रखने के कुछ घंटों बाद राष्ट्रपति पुतिन ने, कई रूसी पनडुब्बियों को उत्तरी अटलांटिक भेज दिया है। ये पनडुब्बियां 16 बैलिस्टिक मिसाइलों को ले जाने में सक्षम हैं। पुतिन के इस कदन के बाद परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है।रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूक्रेनी सेना भी रूसी सेना का डटकर मुकाबला कर रही है। इस बीच जर्मनी ने यूक्रेन को लड़ाई आगे बढ़ाने के लिे 1500 और मिसाइलें भेजी हैं।

रूसी जहाज को नष्ट कर दिया है। इसकी सैटेलाइट इमेज भी जारी की गई है। बता दें कि मैक्सार टेक्नोलॉजीज की ओर से इस तस्वीर को जारी किया गया है। राजदूत, सर्गेई रजोव ने शुक्रवार को कहा कि वह इतालवी समाचार पत्र ला स्टैम्पा पर एक लेख पर मुकदमा किया है जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की संभावना की बात लिखी गई थी।

लगातार 31वें दिन भी जंग जारी है। दोनों देश एक दूसरे से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हो रहे। रूसी सेना आए दिन और अधिक आक्रामक होती जा रही है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि उसके सैन्य अभियान का पहला चरण लगभग पूरा हो गया है और इसके बाद उसके सैनिक पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र को पूरी तरह से मुक्त करने पर केंद्रित करेंगे। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दक्षिणपूर्वी पोलैंड की यात्रा की, जहां उन्होंने अमेरिकी सैनिकों और शरणार्थियों की सहायता करने वाले सहायता कर्मियों से मुलाकात की।

About jagatadmin

Check Also

चुनाव

व्लादिमीर पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति चुनाव जीता

व्लादिमीर पुतिन ने लगभग 88 प्रतिशत वोटों के साथ रूस के राष्ट्रपति चुनाव में धमाकेदार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *