Skip to content

Menu
  • Home
  • खास खबर
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • आस्था
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सियासत
  • ई पेपर
  • स्वास्थ्य
  • 20 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 JAGAT BHOOMI
  • जापान फिलिपींस सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी दीदी का भिलाई मिनी इंडिया में हुआ अभूतपूर्व स्वागत…
Menu

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत और दर्जनों लोग घायल

Posted on March 28, 2022

जम्मू-कश्मीर   राजौरी जिले के नौशेरा  इलाके में आज सुबह एक हादसा हो गया है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई और कई दर्जन यात्री घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह राजौरी जिले के नौशेरा इलाके में एक यात्री बस खाई में गिर गई। इस हादसे में दर्जनों यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस के खाई में गिरने की जानकारी होते ही सेना और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाम-नौशेरा सड़क के किनारे एक बस के सड़क से फिसल कर खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि बस लाम से नौशेरा की ओर जा रही थी। ग्रेटर कश्मीर के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 56 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें उप जिला अस्पताल नौशेरा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि छह घायलों को जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की भी जान चली गई, जिसका शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2025 | Design: Newspaperly WordPress Theme