ताज़ा खबर
Home / लड़की ने रचा खुद की किडनैपिंग का नाटक

लड़की ने रचा खुद की किडनैपिंग का नाटक

दुबई में एक 15 साल की भारतीय लड़की को कम नंबर आने पर माता-पिता से डांट पड़ी, तो उसने खुद की किडनैपिंग का नाटक रच दिया। परेशान माता-पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घंटों तालाशी के बाद वह दुबई में उम्म सुकइम (Umm Suqiem) स्थित अपने घर के छत पर छिपी हुई मिली। लड़की का नाम हरिनी करानी पुलिस ने बताया कि लड़की  सुबह सैर करने के लिए गई। इसके बाद वह बहुत देर तक घर नहीं लौटी।  उसके परिवार ने लड़की के लापता होने की सूचना दी। वे इस कद परेशान थे कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस घटना को शेयर करके उसको ढूढ़ने में लोगों से मदद मांगी। पुलिस ने यह बताया कि उसके माता-पिता को डर था कि कहीं वह खुद को नुकसान न पहुंचा ले। परीक्षा में खराब ग्रेड आने पर माता-पिता ने उसे डांटा और मोबाइल फोन भी छीन लिया था। इससे लड़की नाराज हो गई थी। इसके बाद ही उसके दिमाग में खुरापात सुझी और उसने अपने किडनैपिंग का नाटक रच दिया। वह अपने घर के छत पर छिप गई। दुबई पुलिस कुछ घंटों के भीतर उसके गायब होने की रहस्य को सुलझाने में कामयाब रही। गुरुवार रात को लड़की अपने घर के छत पर छिपी हुई मिली। उन्होंने बताया है कि अब लड़की अपने परिजनों के पास सुरक्षित लौट गई है। वह अल बरशा में यूके- करिक्यलम स्कूल (UK-curriculum school) में पढ़ाई करती है।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *