भिलाई : ढाई हजार रुपये के लेनदेन के चलते एक युवक की हत्या हो गई। पड़ोस में रहने वाले आरोपितों ने युवक को लाठी और डंडे से पीटा। मारपीट के बाद युवक अपने घर पर गया और पानी पीकर सो गया। शाम को उसके परिवार वालों ने उसे हिला डुलाकर देखा तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। उसे फौरन जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की जानकारी लगते ही मोहन नगर पुलिस सक्रिय हुई और रात तक दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के

उधार की रकम मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और आरोपित शिव श्याम कुंवर और सतीश श्याम कुंवर ने मुकेश लांजेवार की लाठी और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया और मामले को शांत कराया। मारपीट से मुकेश लांजेवार को चक्कर आने लगा तो वो अपने घर गया और पानी पीकर सो गया।

शाम को उसके परिवार वालों ने उसे जगाने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। शरीर बिल्कुल ठंडा पड़ गया था। परिवार वाले उसे फौरन जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 12 नई योजनाएं, बदलेंगी छत्तीसगढ़ की तस्वीर
Next post श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी है, रंगों के उत्सव की शुरुआत अनोखी कथा