ताज़ा खबर
Home / आस्था / श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी है, रंगों के उत्सव की शुरुआत अनोखी कथा

श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी है, रंगों के उत्सव की शुरुआत अनोखी कथा

देश के कई हिस्सों में होली की धूम देखी जाएगी। बता दें कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन का आयोजन किया जाता है और अगले दिन रंगवाली होली खेली जाती है।

भगवान श्री कृष्ण की नगरी ब्रज में इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां होली पर्व की शुरुआत 40 दिन पहले से हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंग वाली होली की शुरुआत कब हुई थी? आइए आज हम जानेंगे इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा और वैज्ञानिक कारण।

पौराणिक कथा एवं पुराणों के अनुसार रंग वाली होली खेलने का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और ब्रज की किशोरी राधा रानी से है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण ने ग्वालों के संग मिलकर होली खेलने की प्रथा शुरू की थी। यही कारण है कि आज भी ब्रज में धूमधाम से होली खेली जाती है। लड्डू होली, फूलों की होली, लट्ठमार होली, रंग और अबीर की खेली जैसे कई नामों से इस उत्सव को मनाया धूमधाम से जाता है।

प्राचीन किंवदंतियों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का रंग सांवला था और राधा रानी गोरी थीं। इस बात की शिकायत श्री कृष्ण ने मैया यशोदा से कई बार की और मैया उन्हें समझा-बुझाकर टालती रहीं। लेकिन जब वह नहीं माने तो मैया ने यह सुझाव दिया कि जो तुम्हारा रंग है, उसी रंग को राधा के चेहरे पर भी लगा दो। तब तुम्हारा और राधा का रंग एक जैसा हो जाएगा।

नटखट कृष्ण को मैया का यह सुझाव बहुत पसंद आया और उन्होंने मित्र ग्वालों के संग मिलकर कुछ अनोखे रंग तैयार किए और ब्रज में राधा रानी को रंग लगाने पहुंच गए। श्री कृष्ण ने साथियों के साथ मिलकर राधा और उनकी सखियों को जमकर रंग लगाया। ब्रज वासियों को उनकी यह शरारत बहुत पसंद आई और तब से रंग वाली होली का चलन शुरू हो गया। जिसे आज भी उसी उत्साह के साथ खेला जाता है।

वैज्ञानिक महत्व

जैसा कि हम जानते हैं कि रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि पवित्र अग्नि जलाने से वातावरण शुद्ध हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही इससे कई कीटाणु नष्ट हो जाते हैं और होलिका दहन की अग्नि से नई ऊर्जा का प्रभाव वातावरण में फैल जाता है, जिसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।

About jagatadmin

Check Also

शनि के प्रकोप से बचना है तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 7 चीजें

महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *