छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल… 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल… 20 आरटीओ अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग ने राज्य में सुचारू परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 20 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। महानदी भवन से जारी इस आदेश में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों से लेकर तकनीकी अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

विवेक सिन्हा: जिला परिवहन अधिकारी (कोरबा/पेंड्रा) से अब जांजगीर-चांपा भेजे गए हैं।

अतुल असैया: जिला परिवहन अधिकारी (कोण्डागांव) से अब कोरबा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

गौरव साहू: जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित कर रायगढ़ का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।

अब्दुल मुजाहिद: जिला परिवहन अधिकारी (धमतरी) से परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर स्थानांतरित किए गए हैं।

अनिल भगत: कोरिया से राजनांदगांव (अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) भेजे गए हैं।

 

आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि स्थानांतरण नीति 2025 की कंडिका 1.12 के तहत सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय सीमा में पदभार ग्रहण न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवा ही कर सभी आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
Next post बरगी बांध हादसे पर सरकार की सख्‍ती, क्रूज पायलट, हेल्पर, टिकट काउंटर प्रभारी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त।