Skip to content

Menu
  • Home
  • खास खबर
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • आस्था
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सियासत
  • ई पेपर
  • स्वास्थ्य
  • 20 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 JAGAT BHOOMI
  • जापान फिलिपींस सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी दीदी का भिलाई मिनी इंडिया में हुआ अभूतपूर्व स्वागत…
Menu

‘नाटू-नाटू’ को ऑस्कर में मिली कामयाबी

Posted on January 25, 2023

दक्षिण भारतीय फिल्मों के नंबर वन निर्देशक माने जाने वाले एसएस राजामौली की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ ने इतिहास रच दिया है। ‘आरआरआर’ ने देश के लिए पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के बाद एक और ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिससे सभी का सीना चौड़ा हो गया है।

जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ओरिजनल सॉन्ग की कैटिगरी में ऑस्कर 2023 का नॉमिनेशन हासिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक सभी फिल्म ‘आरआरआर’ की टीम को बधाई दे रहे हैं। यह न केवल ‘आरआरआर’ की टीम के लिए बल्कि पूरे देश के लिए भी गौरव का पल है।

फिल्म ‘आरआरआर’ की ने टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर इस नामांकन को ऐतिहासिक बताया है। एसएस राजामौली निर्देशित इस फिल्म की टीम की खुशी उनके द्वारा की गई इस पोस्ट से साफ झलक रही है।

दक्षिण भारतीय अभिनेता साई धरम तेज ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इससे बेहतर क्या हो सकता है। नाटू-नाटू ऑस्कर नामांकन के लिए आरआरआर की टीम, गरु और एमएम कीरावनी को बहुत-बहुत बधाई। गुरु (एसएस राजामौली) आपने भविष्य के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया है बहुत-बहुत बधाई।’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2025 | Design: Newspaperly WordPress Theme