महादेव आईडी चलाने वाले सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई

भिलाई: ऑनलाइन सट्टा महादेव आईडी चलाने वाले सटोरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव के एक्शन में आने के बाद सटोरियों पर शिकंजा लगातार कसा जा रहा है। इस पर पुलिस ने खुर्सीपार, भिलाई तीन,जामुल छावनी, भिलाई नगर, मोहन नगर, नेवई एरिया में दबिश देकर 24 सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

थाना दुर्ग वाहीद खान बांसपारा दुर्ग, संदीप यादव शिवपारा दुर्ग, रिंकू सेन हटरी बाजार दुर्ग, रोहित कुमार तितुरडीह दुर्ग, विवेक मदामें ओम नगर उरला, छावनी संजय चैधरी जोन 01 खुर्सीपार, मुकेश शर्मा शंकर नगर छावनी, राजकुमार निषाद छावनी बस्ती, ललित महिलांग शंकर नगर छावनी, संजय पटवा केम्प 02 छावनी, सुनील प्रसाद राजीव नगर छावनी, गोविंद विश्वकर्मा गौतम नगर खुर्सीपार, रिंकू गुप्ता राजीव नगर जामुल।

अभिलाष चैधरी केम्प 2 भिलाई, विजय देशलहरे बजरंगपारा जामुल, केवल जोशी लेबर केम्प जामुल, अभिषेक कुमार प्रसाद जोन 2 खुर्सीपार, राहुल चैहान पावर हाऊस भिलाई, भिलाई नगर क्षेत्रातर्गत संजय गिरी माया नगर रूआबंधा भिलाई, दीपक कुमार आदर्श पारा टंकी मरोदा भिलाई, गौतम पाल स्टेशन मरोदा नेवई।

शिमास सिद्धीकी बजरंग चौक टंकी मरोदा, सौरभ कोटारे आजाद चैक रूआबांधा बस्ती, राज बांधे प्रगति नगर रिसाली ऑनलाइन सट्टा महादेव पैनल के लिए का काम कर रहे थे।

हजारों का लेखा जोखा 

पूछताछ में सटोरियों ने बताया कि ऑनलाइन सट्टे कारोबार में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 हज़ार 320 रुपये सट्टा कारोबार का लेखा-जोखा, केल्कुलेटर बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महापौर की कार्यप्रणाली से जनता में भारी नाराजगी, सड़कों की दैयनीय स्थिती खस्ता
Next post ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 10 की मौत, परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा