ताज़ा खबर
Home / Ambikapur / थाने में कटा जन्मदिन का केक, मचा बवाल

थाने में कटा जन्मदिन का केक, मचा बवाल

अंबिकापुर: सरगुजा जिले का लखनपुर थाना नए विवाद में फंसता नजर आ रहा है। यह विवाद थाने में एक भाजपा नेता(व्यवसायी)का केक काट जन्मदिन मनाने को लेकर उत्पन्ना हुआ है। इंटरनेट मीडिया में वीडियो प्रसारित होने के साथ ही सरगुजा पुलिस की ओर से यह बयान सार्वजनिक किया गया है कि पूरे मसले को गलत ढंग से प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है। व्यापारियों की बैठक के दौरान जन्मदिन होने की जानकारी मिलने के बाद सामान्य स्वरूप में बधाई दी गई। इधर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का मामले में बयान सामने आया है।स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किसी शासकीय कार्यस्थल पर किसी भी दल से जुड़े व्यक्ति का जन्मदिन मनाने को अनुचित करार दिया है।उनका स्पष्ट कहना है कि यदि किसी अधिकारी से व्यक्तिगत संबंध है तो उनके आवास में जाकर केक काटने,खुशियां मनानी चाहिए।

सोमवार को लखनपुर क्षेत्र में एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ।यह वीडियो लखनपुर थाने के भीतर का था।इसमें लखनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी डा प्रशांत देवांगन के साथ कुछ लोग जन्मदिन मना रहे थे। बकायदा केक काटा गया।थाना प्रभारी केक खिलाते भी नजर आए। वहां उपस्थित दूसरे लोग उल्लास में थे और जन्मदिन की बधाई देने में लगे थे।थाने में जन्मदिन का केक काटने को लेकर पुलिस की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।

भाजपा नेता का थाने में जन्मदिन मनाए जाने की सूचनाएं प्रसारित होने लगी । थाने में जन्मदिन का केक काटने का वीडियो प्रसारित होते ही सरगुजा पुलिस की किरकिरी शुरु हो गई।शाम को पुलिस ओर से बयान जारी हुआ। सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया कि रविवार को थाना लखनपुर अंतर्गत कई महत्वपूर्ण विषयों को लेकर व्यापारी संघ की बैठक थाना लखनपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में व्यापारी संघ लखनपुर के सदस्यगण सहित थाना लखनपुर के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।

बैठक का प्रमुख उद्देश्य व्यापारी संघ के सहयोग से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था का सुचारु संचालन सहित अपराध नियंत्रण हेतु सीसी कैमरा संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर समस्या का निराकरण करना था।बैठक में सभी विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के समाप्ति के दौरान व्यापारी संघ द्वारा संघ के एक सदस्य का जन्मदिन होने की बात थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित लोगों को बताई गई।
मानवीय पहलु को ध्यान मे रखकर व्यापारी वर्ग से बेहतर समन्वय हेतु व्यापारी संघ के सदस्य का मुंह मीठा कराया गया एवं जन्मदिन की सामान्य शुभकामनाएं दी गई।उक्त कार्यक्रम को एक राजनैतिक व्यक्ति का जन्मदिन थाना परिसर में मनाने की सूचना सार्वजनिक की गई जो सही नहीं है।सरगुजा पुलिस ने सार्वजनिक हुई सूचना का खंडन किया है।
बहरहाल सरगुजा के थानों में पदस्थ कुछ अधिकारी,कर्मचारी अति उत्साह में कुछ ऐसा काम करते जा रहे हैं जिसे लेकर पुलिस को सफाई देनी पड़ रही है।पिछले दिनों एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो भी सार्वजनिक हुआ था।जिसमें एक पुलिस अधिकारी उस व्यक्ति को पकड़े हुए थे और पिटाई करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति था।
कानून व्यवस्था सुरक्षा और यातायात को लेकर थाना प्रभारी की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई थी। ऐसे में बैठक में वही लोग उपस्थित होंगे जिन्हें आमंत्रित किया गया था। उन्हीं में से किसी व्यक्ति द्वारा थाने में जन्मदिन का केक काटने का वीडियो प्रसारित करने का संदेह जताया जा रहा है। सरगुजा पुलिस अभी भी यह समझने में भूल कर रही है कि पुलिस के अभियान,गतिविधियों को लेकर भी किनसे,कब और किस स्तर पर चर्चा की जानी चाहिए,यही कारण है कि ऐसी परिस्थिति निर्मित हो रही है।

About jagatadmin

Check Also

महादेव बेटिंग ऐप केस में ईडी ने चार्जशीट की पेश, हजार करोड़ इन्वेस्ट होने का अंदेशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग ऐप को लेकर एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। हजारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *