ताज़ा खबर
Home / देश / जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में कल राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में कल राष्ट्रीय शोक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।

राहुल ने आबे की हत्या पर दुख जताया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। राहुल ने भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।

पीएम मोदी ने आबे के साथ फोटो साझा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो में अपने प्रिय मित्र, शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात से एक तस्वीर साझा की। प्रधानमंत्री ने कहा हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए भावुक, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।
भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया: राजनाथ
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आबे भारत-जापान संबंधों को एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक मनाता है और हम इस कठिन क्षण में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि शिंजो आबे के प्रति हमारे दिल में गहरा सम्मान है, इसलिए कल भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

शिंजो आबे का निधन

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया। आज सुबह ही उन पर हमला हुआ था। हमले के वक्त आबे नारा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने का नया वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर आबे पर पीछे से गोली चलाता दिखता है।
इसके बाद धुआं ही धुआं दिखाई देता है।मीडिया के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने अपराध कबूल लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था। क्योंकि, वह उनसे असंतुष्ट था।  शिंजो आबे की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, इसके बावजूद उनमें कोई सुधार नहीं दिख रहा है।शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके और परिवार के साथ हैं। 

पीएम मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने स्वीकार किया कि उसने आबे को मारने की कोशिश की क्योंकि वह उनसे ‘असंतुष्ट’ था।हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की निंदा करता हूं। इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा, हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। 

 बारीकी से निगरानी कर रहे- व्हाइट हाउस

शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

About jagatadmin

Check Also

434 दिन बाद अंतरिक्ष से लौटा अमेरिका का गुप्त विमान, जल्द विवरण आएंगे सामने

नई दिल्ली। अमेरिकी का सीक्रेट अंतरिक्ष विमान एक्स-37बी 434 दिनों के मिशन के बाद पृथ्वी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *