भाजपा नेता के घर भाजपाईयों ने किया जमकर हमला

भाजपा नेता के घर भाजपाईयों ने किया जमकर हमला

भिलाई के भाजपा नेता डॉक्टर दीप चटर्जी के स्मृति नगर निवास पर भाजपाईयों ने हमला बोल दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। दोनों पक्ष स्मृति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दीप चटर्जी ने  को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था। जिसमें उन्होंने लिखा है कि भाजपा में चंदे को चंदा नहीं समर्पण निधि कहा जाता है। चंदा तो शाही दहशरा वाले लोग लेते हैं। यह बात शाही दशहरा तथा भाजपा के कुछ लोगों को नागवार गुजरी। तीस की संख्या में भाजपाईयों ने डॉक्टर दीप चटर्जी के घर हमला बोल दिया। मौके पर चारुलता पाण्डेय तथा कई महिलाएं भी मौजूद थीं। उस वक्त घर पर डॉक्टर दीप चटर्जी की माता, पत्नी तथा स्वयं डाक्टर मौजूद थे।डॉक्टर दीप चटर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें न केवल गंदी गालियां बकी गईं, बल्कि घर पर ईंट पत्थर भी फेंके गए। हमले की सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तथा मामला शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्ष स्मृति नगर थाने पहुंचे। जहां दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें कि भिलाई जिला भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भिलाई भाजपा में बेहद तल्खी भरा माहौल चल रहा है। इंटरनेट मीडिया पर एक दूसरे की जमकर खिंचाई चल रही है। इस घटना को उसी रुप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोयला तस्करीः अभिषेक बनर्जी की साली के घर सीबीआई
Next post मैत्रीबाग में प्रवेश को लेकर हुआ जमकर विवाद