ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / मरने के 15 घंटे बाद जी उठी महिला,दफनाने की हो चुकी थी तैयारी

मरने के 15 घंटे बाद जी उठी महिला,दफनाने की हो चुकी थी तैयारी

कोरबा। मृत घोषित होने के बाद वापस जिंदा होना किसी चमत्कार से कम नहीं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के बेगूसराय जिले से, जहां एक महिला को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। लेकिन कुछ घंटों बाद महिला वापस जिंदा हो गई, जिसे बेगूसराय जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 72 साल की वृद्ध महिला रामरती देवी को छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां डॉक्टर्स ने हार्ट ब्लॉक होने की वजह से रामरती देवी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए निजी वाहन से महिला को उसके निवास स्थान बेगूसराय लेकर जा रहे थे। वहीं 15 घंटे की यात्रा तय करने के बाद रास्ते में ही रामरती के शरीर में कुछ हलचल हुई।

जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामरती देवी को अभी बेगूसराय के सदर अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है रामरती देवी की हालत में काफी तेजी से सुधार हो रहा है और वह आंखें खोल कर अपने पुत्र सहित परिजनों को देख रही हैं। जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली है।

About jagatadmin

Check Also

चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस,बागेश्वर महाराज की कथा का खर्च जुड़ेगा भाजपा प्रत्याशी के खाते में

कोरबा : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमत कथा कार्यक्रम में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *