Skip to content

Menu
  • Home
  • खास खबर
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • आस्था
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • वीडियो
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सियासत
  • ई पेपर
  • स्वास्थ्य
  • 20 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2024 JAGAT BHOOMI
  • जापान फिलिपींस सेवाकेंद्रो की निदेशिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी रजनी दीदी का भिलाई मिनी इंडिया में हुआ अभूतपूर्व स्वागत…
Menu

एक लाख रुपए की डिमांड, रिश्वतखोर सहायक संचालक के खिलाफ कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Posted on February 1, 2022

मुंगेली. नौकरी पर बने रहने अपने मातहत कर्मचारी से एक लाख रुपए की डिमांड का ऑडियो वायरल हो रहा है. मामले में रिश्वतखोर सहायक संचालक के खिलाफ कलेक्टर ने नोटिस जारी किया है. खादी ग्रामोद्योग के सहायक संचालक नितिल सिंह बैस के खिलाफ पीड़ित कर्मचारी वीरेन्द्र जायसवाल ने लिखित शिकायत की है.

रिश्वत नहीं देने पर कर्मचारी को नौकरी से निकालने की चेतावनी दी गई है. शिकायतकर्ता कर्मचारी वीरेन्द्र जायसवाल ने अपने लिखित शिकायत में बताया है कि नितिल सिंह बैस पूर्व पदस्थापना कोंडागांव

में जिला पंचायत के दफ्तर में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए A. C. B द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया था. रिश्वतखोरी का वही सिलसिला यहाँ भी चल रहा है.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

©2025 | Design: Newspaperly WordPress Theme