क्रिस मॉरिस ने रचा इतिहास बने सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

क्रिस मॉरिस ने रचा इतिहास बने सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन के लिए खिलाड़ी की नीलामी चेन्नई में आइपीएल 2021 का ऑक्शन चल रहा है। इस बार नीलामी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने 292 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया था, लेकिन ऑक्शन से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में 291 खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकती है। COVID-19 महामारी के मद्देनजर, यह एक मिनी-नीलामी होगी। इस साल “मिनी-नीलामी” में 292 खिलाड़ी भाग्‍य आज़माते दिखेंगे और इन सभी क्रिकेटरों को आठ फ्रेंचाइजियों ने शॉर्टलिस्ट किया है। मिनी नीलामी में कुल 164 भारतीय खिलाड़ी, 125 विदेशी खिलाड़ी और सहयोगी देशों के 3 खिलाड़ी तैयार रहेंगे।  – क्रिस मौरिस ( 16.25 करोड़ में बिके) : ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को लेकर मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम ने बोली को लगातार आगे बढ़ाया। 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले क्रिस को आखिर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। आइपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले 16 युवराज सिंह की 16 करोड़ की बोली लगी थी।

शिवम दुबे (4.40 करोड़ में बिके) : 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4.40 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

– मोइन अली (7 करोड़ में बिके) : इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 7 करोड़ की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब की टीम ने भी उनके खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी लेकिन आखिर में बाजी चेन्नई ने मारी। आईपीएल 2021 नीलामी की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 292 खिलाड़ी 61 खाली स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। आईपीएल 2021 की नीलामी के लिए कुल 1,114 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया था और पिछले सप्ताह यह सूची 292 पर पहुंच गई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स: 19.9 करोड़

मुंबई इंडियंस: 15.35 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 35.4 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद: 10.75 करोड़

दिल्ली की राजधानियाँ: 13.4 करोड़

किंग्स इलेवन पंजाब: 53.2 करोड़

राजस्थान रॉयल्स: 37.85 करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स: 10.75 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 7 feb se 13 feb 2021
Next post डाक्टर की घसीटा राइटिंग बनी जी का जंजाल