ताज़ा खबर
Home / देश / एक्टर रिंकू सिंह निकुंभ का निधन

एक्टर रिंकू सिंह निकुंभ का निधन

कोरोना वायरस का कहर सालभर से देखने को मिल रहा है। इसका प्रकोप अब भी कम नहीं हो रहा है। इस संक्रमण ने कई लोगों को हमसे छीन लिया है। हाल ही में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ की अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना के चलते निधन हो गया है। इस बात की जानकारी रिंकू सिंह निकुंभ की बहन चंदा सिंह निकुंभ ने दी है।बीते दिनों रिंकू सिंह निकुंभ कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। जिसके बाद उन्हें कुछ दिन होम आईसोलेशन में रखा गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

रिंकू सिंह निकुंभ अभिनेत्री थीं जिन्हें आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में देखा गया था। इसके अलावा रिंकू ने कई टेलीविजन धारावाहिकों जैसे ‘चिड़ियाघर’, ‘मेरी हानिकारक बीवी’ और ‘बालवीर’ में भी काम किया था। आपको ये भी बता दें कि हाल ही में रिंकू अरमान जैन संग फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में भी नजर आ चुकी हैं।

About jagatadmin

Check Also

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब, जानें तिथि, पूजाविधि और नियम

Vat Savitri Vrat 2024 Kab Hai: वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *