ताज़ा खबर
Home / Uttar Pradesh / भाजपा के घोषणा पत्र 130 वादे

भाजपा के घोषणा पत्र 130 वादे

भाजपा ने मंगलवार को ‘संकल्प पत्र 2022’ जारी कर दिया। इस संकल्प पत्र में कुल 130 वादे किए गए हैं। वहीं, सपा ने अपने घोषणा पत्र के साथ 22 के लिए 22 संकल्प भी जारी किए हैं। भाजपा के संकल्प पत्र में कांग्रेस के वादे की तरह स्कूटी स्कीम से लेकर समाजवादी पार्टी की तरह किसानों को मुफ्त बिजली का वादा तक शामिल है।

किसानों से जुड़े वादे

1. समाजवादी पार्टी ने सभी फसलों पर एमएसपी देने का वादा किया है। भाजपा ने भी इसे अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर लिया है।
2. समाजवादी पार्टी ने गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान करने की बात कही है। भाजपा ने कहा कि 14 दिन के अंदर गन्ना किसानों का भुगतान कराया जाएगा। देरी होने पर चीनी मील की तरफ से किसानों को ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा।
3. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। भाजपा ने भी इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिया है। इसके अलावा भाजपा ने 25,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने का वादा किया है।

महिलाओं से जुड़े वादों

1. कांग्रेस ने कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा किया है। भाजपा ने भी इसे अपने संकल्प पत्र में शामिल कर लिया है।
2. समाजवादी पार्टी ने वृद्धा और विधवा पेंशन को तीन गुना बढ़ाने का वादा किया है। भाजपा ने हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन देने का वादा किया।
3. कांग्रेस ने हर साल तीन गैस सिलेंडर महिलाओं को मुफ्त देने का वादा किया है। भाजपा ने होली और दीपावली में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का एलान किया। सपा ने भी साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया है।
4. कांग्रेस ने पुलिस में महिलाओं की भर्ती बढ़ाने का वादा किया है। भाजपा ने तीन नई महिला बटालियन शुरू करने का एलान किया। इसके अलावा तीन हजार पिंक पुलिस बूथ बनाने का भी एलान किया।
5. कांग्रेस ने सरकारी भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी 25% करने का वादा किया है। भाजपा ने यूपीपीएससी समेत सभी भर्तियों में महिलाओं की संख्या दोगुना करने का एलान कर दिया। सपा ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आराक्षण का वादा किया है।
6. कांग्रेस ने महिलाओं को मुफ्त लोन देने का वादा किया। भाजपा ने एक करोड़ महिलाओं को एक लाख रुपये तक का लोन न्यूनतम दर पर देने का एलान कर दिया।
7. भाजपा ने कन्या सुमंगला योजना की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार करने का एलान कर दिया है।
8. भाजपा ने गरीब बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया।
9. पांच हजार करोड़ रुपये की लागत से स्वयं सहायता मिशन की शुरुआत का एलान भाजपा ने किया है।

युवाओं से जुड़े वादों

1. कांग्रेस ने 20 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। सपा ने सभी सरकारी पदों को भरने का वादा किया है। भाजपा ने कहा कि हर परिवार में कम से कम एक एक को रोजगार या फिर स्वरोजगार का अवसर देंगे। इसके अलावा सभी सरकारी रिक्तियों को भरा जाएगा।
2. सपा और कांग्रेस ने युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप देने का वादा किया है। भाजपा ने पिछली बार भी युवाओं को टैबलेट और लैपटॉप दिया था और इस बार भी अपने वादे को शामिल किया है।
3. कांग्रेस ने प्रतियोगी छात्रों से फॉर्म की फीस न लेने का वादा किया है। भाजपा ने प्रतियोगी छात्रों को मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था कराने का वादा किया है।
4. सपा ने हर जिले में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का वादा किया है। भाजपा ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान खोलने का वादा किया है।
5. भाजपा ने एमबीबीएस की सीटों को दोगुना करने का वादा किया है।
6. भाजपा ने छह हजार डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ति करने का एलान किया है।

 

About jagatadmin

Check Also

दूसरी महिला के साथ रह रहे प्रोफेसर पति को पत्नी ने ढूंढ कर पीटा छूटी नही मिलने का बनता था बहाना

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति एक ग्रेटर नोएडा की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *