ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / शीतलहर का कहर,जशपुर में 4 डिग्री, अंबिकापुर-पेंड्रारोड में 6 डिग्री लुढ़का

शीतलहर का कहर,जशपुर में 4 डिग्री, अंबिकापुर-पेंड्रारोड में 6 डिग्री लुढ़का

प्रदेश का उत्तरी इलाका शीतलहर की चपेट में आ गया है। पिछले 24 घंटे में ठंड अचानक बड़ी है और सरगुजा-बिलासपुर संभाग के उत्तरी हिस्से में सभी जगह तापमान सामान्य से 5 डिग्री से भी नीचे चला गया है। अंबिकापुर और पेंड्रा में रात का तापमान 6 डिग्री के करीब है। रविवार को सुबह से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है। अगले दो-तीन दिन में तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

मौसम विभाग ने घोषणा की थी कि हवा की दिशा बदलने के साथ ही तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी और अगले 3 दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार पेंड्रारोड में एक ही दिन में तापमान 6.6 डिग्री तक गिर गया।

शनिवार का न्यूनतम तापमान यहां 12.6 डिग्री था और आज यह 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यहां का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम है। वहां रात में शीतलहर चलने लगी है। अचानक बढ़ी ठंड के कारण अलाव जलाए जा रहे हैं। अंबिकापुर में भी तापमान 6 डिग्री पहुंच गया है, जिसमें पिछले 24 घंटे के दौरान 4.5 डिग्री की गिरावट आई है।

यहां का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। विशेषज्ञों के अनुसार यहां भी कड़ाके की ठंड है और कमोबेश स्थिति शीतलहर जैसी है। मैदानी इलाकों में कुछ जगह अच्छी ठंड है तो कहीं-कहीं पर सामान्य। राजधानी रायपुर के आउटर में भी तापमान तेजी से गिरा है।

माना एयरपोर्ट में पारा 12.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह शनिवार रात के मुकाबले 2 डिग्री कम है। दुर्ग में भी पारा 10.8 डिग्री पहुंच गया है, जो सामान्य से 2.5 कम है।

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर के जगदलपुर में तापमान में वृद्धि हुई है। यहां पारा 11 डिग्री है, जो शनिवार की तुलना में 1.5 डिग्री अधिक है। यह सामान्य के आसपास है। यहां भी ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन प्रदेश के दूसरे सेंटरों की तुलना में स्थिति थोड़ी अलग है।

इस साल का सबसे ज्यादा ठंडा दिन रविवार रहा। जशपुर शहर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं पंडरापाठ में न्यूनतम तापमान का पारा 1 डिग्री तक लुढ़क चुका है। मौसम विभाग ने 21 दिसंबर तक के लिए जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। लगातार तीन दिन शहर का तापमान बेहद कम रहेगा और इस दौरान शीतलहर चलेगी। शनिवार तक आसमान से बादल छाए होने से तापमान में इतनी अधिक गिरावट नहीं आई थी।

 
ठंडी हवा के कारण रातें ही बल्कि दिन में भी ठंड महसूस होने लगी है। लोग दोपहर में भी गर्म कपड़ों में नजर आए और शाम होते-होते ज्यादातर लोग ठंड से बचने की मशक्कत में जुट गए। शहर के आउटर, बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में लोग परंपरागत गोरसी (मिट्टी का गहरा पात्र) में अंगार (आग) सुलग गई ह।

बिलासपुर और रायपुर जैसे घने शहरों में भी दिन का तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री कम था। इस वजह से दिन में धूप की चुभन बिलकुल महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और रात के तापमान में गिरावट का ट्रेंड रहेगा।

About jagatadmin

Check Also

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी

दुर्ग ; कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *