ताज़ा खबर
Home / Uttar Pradesh / मुख्यमंत्री योगी स्वावलंबी, सुरक्षित एवं सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव

मुख्यमंत्री योगी स्वावलंबी, सुरक्षित एवं सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने  महिला व बेटियों के लिए मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत की। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा नरेंद्र मोदी सरकार में वित्त एवं कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ इस मिशन का आगाज किया। मिशन शक्ति का तीसरा चरण महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध मिशन शक्ति के तीसरे चरण के शुभारंभ मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वावलंबी, सुरक्षित तथा सशक्त नारी नए उत्तर प्रदेश की नींव है।

हम इस नींव को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति का तीसरा चरण शुरू कर रहे हैं। इसका पहला चरण बीते वर्ष शारदीय नवरात्र में शुरू किया गया था। आधी आबादी को नजरअंदाज कर कोई भी समाज, प्रदेश व देश तरक्की नहीं कर सकता है। इस चरण में महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए काम होगा।

उन्होंने कहा यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 75 जनपदों के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजित हो रहा है। वहां पर भी 75 नारी शक्ति के सम्मान का कार्यक्रम हो रहा है। जिन महिलाओं को आज सम्मान मिला है वह दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर हमला करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर इससे पहले के वातावरण से हर व्यक्ति परिचित है।

महिलाओं में असुरक्षा के इसी भाव को दूर करने के लिए मिशन शक्ति को सरकार ने आगे बढ़ाया है। इसका पहला चरण बीते वर्ष शारदीय नवरात्र में शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बटने वाला पोषाहार महिला स्वयं सहायता समूह बनाएंगी व वितरित करेंगी। प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस भर्ती में 20 फीसद पद महिलाओं के लिए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत 1.55 लाख बेटियों के खातों में 30.12 करोड़ रुपये भेजे । प्रदेश सरकार ने आज ही 59 हजार ग्राम पंचायत भवनों में मिशन शक्ति कक्ष की शुरुआत की।

मिशन शक्ति के तीसरे चरण के आगाज के दौरान सरकार ने महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनात की। मिशन शक्ति के तहत 84.79 करोड़ की लागत से 1286 थानों में पिंक टायलेट का निर्माण किया जाएगा। महिला बटालियनों के लिए 2982 पदों के लिए विशेष भर्ती भी की जाएगी।

About jagatadmin

Check Also

दूसरी महिला के साथ रह रहे प्रोफेसर पति को पत्नी ने ढूंढ कर पीटा छूटी नही मिलने का बनता था बहाना

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर का रहने वाला एक व्यक्ति एक ग्रेटर नोएडा की एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *