ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में वित्तीय अनियमितता में कई अधिकारी निलम्बित,कुछ की नौकरी भी गई

चित्रकूट: ग्राम पंचायतों विकास कार्यों के लिए आई धनराशि में धांधली करके भुगतान कराने के मामले में विभाग के बड़े अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है। जिसमें झांसी और चित्रकूट धाम मंडल बांदा का कार्यभार संभाल रहे उप निदेशक संजय यादव,चित्रकूट के डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र व एडीपीआरओ रमेशचंद्र गुप्ता को निलम्बित कर दिया गया है।

इसके अलावा चित्रकूट जिले में इस योजना से संबंधित डी.सी.डी.पी.एम एवं ए. डी.पी एम. के साथ मुख्यालय स्तर पर योजना से संबंधित स्टेट कंसलटेंट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। ई ग्राम स्वराज पोर्टल में अनियमितता के चलते इन सभी 22 ग्राम पंचायतों के खाता संचालन पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित सद्भावना दौड़ ’’एक दौड़ बेटियों के नाम’’
Next post 25 जनवरी से राशनकार्ड नवीनीकरण शुरू