खुलेआम पैसों की डिमांड में SDM ज्योति बबली को हटाया

जशपुर: मटन, चिकन मंगाने और खुलेआम पैसों की डिमांड मामले में घिरी SDM ज्योति बबली को हटा दिया गया है। ज्योति बबली कुजूर को जशपुर SDM का प्रभार दिया गया है।

 

बता दें कि जशपुर जिले में महिला एसडीएम ज्योति बबली कुजूर के खिलाफ उनके अधीनस्थ 3 तहसीलदार 3 राजस्व निरीक्षक और 30 पटवारी लामबंद हो गए थे।सभी अधिकारी कर्मचारियों ने महिला एसडीएम के खिलाफ लामबंद होकर एसडीएम की शिकायत कलेक्टर से की थी।

बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर पर होली में दो लाख रु नगद, घर के सामान का बिल भुगतान और घर के खाने के लिए चिकन मटन और कबूतर मंगवाने का आरोप भी लगाया था।

इस मामले में पटवारी संघ के अध्यक्ष ने मांग की थी कि बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर को पहले पद से हटाया जाए और फिर उसके बाद मामले की जांच शुरु की जाए। एसडीएम के खिलाफ 8 बिंदुओं पर शिकायत की गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गंदगी से भी बढ़ रहा ब्लैक फंगस का मामला
Next post अमृत मिशन योजना के तहत मुक्त होगा टैंकर