ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / mahadev satta app: SP एक्शन मोड पर,आरक्षक को किया बर्खास्त, पूछताछ जारी
बर्खास्त

mahadev satta app: SP एक्शन मोड पर,आरक्षक को किया बर्खास्त, पूछताछ जारी

दुर्ग। छत्‍तीसगढ़ के सबसे चर्चित महादेव  सट्टा ऐप मामले में अभी जांच जारी है। इस मामले में आरोपी रहे भीम सिंह यादव के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को दुर्ग एसपी ने बर्खास्‍त कर दिया है।

बता दें आरक्षक अर्जुन यादव भी  इसमें आरोपी हैं कई समय से सस्‍पेंड चल रहा था।बताया जा रहा है कि आरक्षक कई दिनों से गायब है। उक्‍त मामले में अब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्‍ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में संलिप्‍त पाए जाने के बाद दुर्ग में पदस्थ भीम सिंह यादव को पहले ही सस्पेंड कर दिया है।ईडी के द्वारा महादेव सट्टा ऐप मामले मे भीम सिंह और उसके साथी ड्राइवर असीम दास उर्फ बप्‍पा को गिरफ्तार किया था।

ये पुलिस कस्‍टडी में जेल में बंद हैं। अब आरक्षक भीम सिंह के भाई आरक्षक अर्जुन यादव को बर्खास्‍त कर दिया है।बताया जा रहा है कि इस मामले के उजागर होने के बाद से यह गायब है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।  पुलिस ने पहले इसे  सस्‍पेंड किया था। इसके बाद अब दुर्ग एसपी ने बर्खास्‍त कर दिया है।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *