ताज़ा खबर
Home / दुर्ग भिलाई / भिलाई और रिसाली के भाजपा पार्षदों को मिली अहम जिम्मेदारी..

भिलाई और रिसाली के भाजपा पार्षदों को मिली अहम जिम्मेदारी..

भिलाई। भिलाई और रिसाली निगम के भाजपा पार्षदों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक भिलाई के सेंट्रल पार्क में रखी गई। जिसमें जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहें। उन्हें पार्टी संगठन की गाइडलाइन का जिक्र किया और दिशा-निर्देश दिए। भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार मंत्री, भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि अमित शाह जी को सुनने के लिए हर घर से लोग आएंगे।

सभा की तैयारी के लिए पार्षदों को टास्क दिया जा रहा है। सभी भाजपा पार्षद अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को लेकर जाएंगे और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में डिटेल में बताएंगे।  इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन, वीणा चंद्राकर, संजय सिंह, विनोद चेलक, महेश वर्मा, विनोद सिंह,मुकेश अग्रवाल, सरिता  देवी, लक्ष्मी दिवाकर, एन. शैलजा, प्रियंका साहू, लक्ष्मी साहू, स्मिता दोड़के, माया यादव, ममता सिन्हा, शकुंतला साहू, गजेंद्री कोठारी, ईश्वरी नेताम, शैलेंद्र कुमार साहू, हरीश नायक, भोला साहू समेत अन्य मौजूद रहें।

About jagatadmin

Check Also

शादीशुदा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड दोनों ने साथ में लगाई फांसी

भिलाई नगर :दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *