ताज़ा खबर
Home / अपराध / घर में ही बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

घर में ही बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

भिलाई  रामनगर क्षेत्र में एक दुष्कर्म की वारदात हुई है। मोहल्ले में केबल के पैसे की वसूली करने वाले युवक ने महिला को उसके ही घर में बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया।

घटना के समय पीड़िता का बेटा भी घर पर था और दूसरे कमरे में टीवी देख रहा था। आरोपित ने उसे दूसरे कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद आरोपित भागकर अपने ससुराल दल्लीराजहरा चला गया था।

जिसे पुलिस ने वहां से पकड़ा है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और जबरिया घर में प्रवेश करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वैशाली नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त घटना शनिवार के दोपहर करीब एक बजे की है। 33 वर्षीय महिला अपने घर पर पूजा कर रही थी। इसी दौरान रामनगर निवासी आरोपित ढाल सिंह साहू (27) उसके घर पर केबल का पैसा मांगने के लिए पहुंचा। घर पर महिला के अलावा उसका आठ वर्षीय बेटा था। महिला का पति ड्राइवर का काम करता है और अपने काम पर गया हुआ था।

मौके का फायदा उठाते हुए आरोपित घर में गया। उसके बेटे को दूसरे कमरे में बंद किया और महिला जिस कमरे में पूजा कर रही थी। उसे भी अंदर से बंदकर आरोपित ने महिला को उसके घर में ही बंधक बना लिया। आरोपित ने उसे धमकाकर जबरिया दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

रात में महिला का पति घर आया तो उसने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद वैशाली नगर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपित का लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की टीम को दल्लीराजहरा रवाना किया गया और रविवार की शाम को उसे हिरासत में लिया गया है। वैशाली नगर टीआइ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित को रात तक यहां लाया जा सकेगा

About jagatadmin

Check Also

शादीशुदा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड दोनों ने साथ में लगाई फांसी

भिलाई नगर :दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *