अवैध मादक पदार्थ पर दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध गुटका निर्माण इकाइयों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार






थाना अंडा एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग संचालित दो स्थलों पर दबिश दी।
▪️ कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में गुटका निर्माण में प्रयुक्त कच्चा माल, मशीनें, पैकेजिंग सामग्री एवं तैयार उत्पाद बरामद कर जप्त किए गए।
▪️ अवैध रूप से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग कार्य में संलिप्त 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
▪️ प्रकरण में थाना अंडा में अपराध क्रमांक 63/2026 एवं 64/2026 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना की जा रही है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग का अवैध कारोबार संचालित किया जाना।
▪️ घटनास्थल :
ग्राम कुथरेल एवं अंडा क्षेत्र स्थित अवैध गुटका निर्माण एवं पैकेजिंग संचालित स्थल, थाना अंडा, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण :
1. बिरेन्द्र तिवारी, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम नरैनी, जिला बांदा (उ.प्र.)।
2. सुभाष कुमार गौतम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, जिला हरदोई (उ.प्र.)।
3. सुनील कुमार राजपूत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम सकरन, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
4. करण राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
5. राजू मस्ताना, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम तेजीखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
6. राजकुमार यादव, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम बेरीखेड़ा, जिला कानपुर (उ.प्र.)।
7. रमेश कुमार निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम अदावल, जिला फतेहपुर (उ.प्र.)।
8. सतेन्द्र कुमार यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम इटाहरा, जिला कानपुर (उ.प्र.)।
9. सोनू यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी रतनलाल नगर, जिला कानपुर (उ.प्र.)।
10. बसंत राजपूत, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनाखेड़ा, जिला उन्नाव (उ.प्र.)।
