अवैध सूखा नशा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,अवैध हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार, लगभग 10 लाख रुपये का मादक पदार्थ बरामद*






▪️ *नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना जामुल पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ बिक्री में संलिप्त महिला को गिरफ्तार किया गया।*
▪️ *निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी महिला के कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।*
▪️ *कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त नकदी राशि एवं एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 9,97,300 रुपये है।*
▪️ *आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।*
संक्षिप्त विवरण :
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 08.06.2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल, हाउसिंग बोर्ड के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
मौके पर संदिग्ध महिला को चिन्हित कर महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नगद एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9,97,300 रुपये है।
प्रकरण में आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 21(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का अवैध विक्रय किया जाना।
▪️ घटनास्थल :
निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण :
1. राजविन्दर कौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी एलआईजी/312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. हेरोइन (चिट्टा) 49.8 ग्राम, अनुमानित कीमत 9,96,000 रुपये।
2. एक कीपैड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 300 रुपये।
3. मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त नगदी राशि 1,000 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना का त्वरित सत्यापन कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ की बरामदगी सुनिश्चित की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
मादक पदार्थों का अवैध कारोबार समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। नागरिकों से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
