श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 6वां स्थापना दिवस मनाया
दुर्ग। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का 6वां स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा की पस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पी.बी. शमुख, डायरेक्टर तथा डॉ. स्मिता सेलेट, कुलसचिव पस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संदीप नीवास्तव, प्रभारी कुलपति द्वारा की गई। कार्यक्रम का गुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ आ। कुलसचिव डॉ. स्मिता सेलेट ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि एवं कुलाधिपति आई.पी. मिश्रा ने विश्वविद्यालय परिवार को 6वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की पहचान केवल उसके भौतिक संसाधनों, भवनों अथवा अधोसंरचना से नहीं होती, बल्कि उसकी वास्तविक प्रतिष्ठा उसके विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों से निर्मित होती है।






उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार, संवेदनशील और जागरूक नागरिकों का निर्माण करना है, जो समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा और उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित करेगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ. पी.बी. देशमुख ने कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के समन्वय से ही विद्यार्थी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकते हैं तथा विश्वविद्यालयों को उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में विकसित होना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी कुलपति डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं सहपाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा शर्मा ने किया।
