संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली –संसद का बजट सत्र इस माह की 31 तारीख से शुरू हो सकता है जोकि 9 फरवरी तक चलेगा। सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ होगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगी।

एक फरवरी को पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। दरअसल, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है, इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह संसद का आखिरी सत्र होगा। 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डोमराजा परिवार रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में बनेगा विशेष यजमान, अयोध्या से आया बुलावा
Next post 12 एवं 13 जनवरी को खपरी में किसान मेला का आयोजन