ताज़ा खबर
Home / jamu kasmir / सेना के जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो सैनिकों की मौत; तीन घायल

सेना के जवान ने साथियों पर चलाई गोली, दो सैनिकों की मौत; तीन घायल

जम्मू-कश्मीर  पुंछ के सुरनकोट में 156 टेरिटोरियल बटालियन में सैनिकों के बीच हुई आपसी झड़प के बाद दो जवानों की मौत हो गई है और तीन घायल हो गए हैं।

यह घटना शुक्रवार को सुबह 5.30 बजे की है जब किसी बात को लेकर जवानों के बीच में आपसी विवाद हुआ और उनमें से एक ने तीन साथियों पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद एक जवान की मौत हो गई है।

गोली चलाने वाले सैनिक ने खुद भी अपने पेट में गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई है। वहीं, घटना में घायल दो अन्य जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

सेना की ओर से इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल इस मामले की पूरी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि जवानों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ कि बात गोली चालने तक पहुंच गई

 

 

About jagatadmin

Check Also

दिल दहलाने वाला मर्डर; फेसबुक पर लाइव आकर व्यक्ति को कुल्हाड़ी से काटा..आरोपी गिरफ्तार

जम्मू : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के डोडा से है। यहां के एक गांव से सनसनीखेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *