त्रिनेत्रम अभियान का शुभारंभ, शहर गांवों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे…

राजनांदगांव। सुरक्षा के लिहाज से जिले का डोंगरगांव शहर और आसपास की कुछ पंचायतें हाईटेक होने जा रही है। अपराधों पर नियंत्रण के लिए शहर और गांवों में पुलिस प्रशासन की पहल से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनका कल आयोजित त्रिनेत्रम महोत्सव में शुभारंभ होगा।

थाना प्रभारी आईपीएस मंयक गुर्जर ने नशा मुक्ति के निजात अभियान को प्रभावी रूप से अमल में लाया साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाने त्रिनेत्रम अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत नगर पंचायत डोंगरगांव की सीमा तथा आसपास की कस्बानुमा ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की शुरुआत की गई।

अपराधों पर नजर रखने किए थाना परिसर में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। कक्ष का लोकार्पण किया जाएगा साथ ही त्रिनेत्रम सर्वधर्म छात्रवृत्ति और खेलकूद प्रोत्साहन योजना आरंभ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस ने बेदम पीटा शिकायत करने वाली महिला को मचा बवाल, लोगों ने घेरा थाना
Next post प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 70 अरेस्ट