ताज़ा खबर
Home / देश / वक्फ बोर्ड से वापस ली जाएंगी 123 संपत्तियां, केंद्र सरकार की सूची में जामा मस्जिद भी शामिल

वक्फ बोर्ड से वापस ली जाएंगी 123 संपत्तियां, केंद्र सरकार की सूची में जामा मस्जिद भी शामिल

नई दिल्ली : केंद्र सरकार अहम फैसले के तहत वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों वापस लेने जा रही है। ये संपत्तियां शहरी विकास मंत्रालय के पास आने की संभावना है और इस संबंध में मंत्रालय ने नोटिस भी जारी कर दिया है। जिन संपत्तियों को वापस लिया जा रहा है उसमें दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद भी शामिल है।

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान जामा मस्जिद को वक्फ बोर्ड को दिया गया था। इस साल की शुरुआत में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड से 123 संपत्तियों का नियंत्रण अपने हाथों में लेने का फैसला लिया था, जिसमें मस्जिदें, दरगाह और कब्रिस्तान शामिल हैं। अप्रैल में केंद्र सरकार ने दिल्‍ली हाई कोर्ट को बताया था कि 1911 से 1914 के बीच उसने दिल्‍ली वक्‍फ बोर्ड के दावे वाली 123 संपत्तियों का अधिग्रहण किया था।

About jagatadmin

Check Also

राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह का वादा- ’31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त हो जाएगा भारत’

गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (21 मार्च) को राज्यसभा को संबोधित किया। गृह मंत्रालय की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *