ताज़ा खबर
Home / Bastar / चक्रवाती तूफान मैंडूस के प्रभाव से, कई जगह बारिश-बूंदाबांदी

चक्रवाती तूफान मैंडूस के प्रभाव से, कई जगह बारिश-बूंदाबांदी


कांकेर:  बंगाल की खाड़ी से तट तक पहुंचे चक्रवाती तूफान मैंडूस के प्रभाव से पिछले दो दिनों से जिले का मौसम बदला हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह पांच बजे तथा शाम पांच बजे शहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी हुई। दिन भर बादल छाए रहने से तापमान बढ़ने से ठंड का असर कमजोर हो गया। पहाड़ और जंगल वाले इलाकों में बदली के चलते दिन में भी कोहरे की स्थिति बनी रही।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से जिले में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव का असर धान खरीदी पर पड़ सकता है। मौसम को देखते खरीदी केंद्रों में रखे धान को समेटने और उसे ढंकने का काम किया जा रहा है।

इससे धान खरीदी प्रभावित हो रही है। वहीं वर्तमान में किसान धान की कटी फसल को बेचने सुखाए हुए हैं। मौसम बदलने के कारण अब उन्हें भी धान को समेटना पड़ रहा है। इससे भी खरीदी प्रभावित हो सकती है।

कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा बीरबल साहू ने बताया बदली के चलते सब्जी, चना व तिलहन फसल को नुकसान हो सकता है। गोभी आदि में कीड़े लग सकते हैं। सरसों की फसल में मैनी प्रकोप लग सकता है।

वैज्ञानिक ने किसानों के लिए एडवायजरी जारी करते कहा कटी फसल, अनाज, बीज तथा उर्वरकों से भरे बोरों और पशुओं के सूखे चारों को सुरक्षित सूखे स्थानों पर ढंक कर रख लें। गोभी वर्गीय सब्जियों की तोड़ाई कर लें।

फसलों को बचाने लगातार उनकी निगरानी रखने के साथ ही प्रकोप दिखने पर नीम आधारित कीटनाशक का छिड़काव करने कहा गया है।

About jagatadmin

Check Also

दूल्हा को मंडप से उठा ले गई प्रेमिका, शादी समारोह में मचा खलबली

कांकेर: जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम कोकपुर में दूल्हे को मंडप से प्रेमिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *