ताज़ा खबर
Home / Ambikapur / खाद्य मंत्री ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खाद्य मंत्री ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

अंबिकापुर:.  छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार को सीतापुर विधानसभा दौरे के दौरान पर मैनपाट जनपद के राजापुर एवं खड़गाव धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने सुव्यवस्थित धान खरीदी एवं किसानों की सुविधाओं को ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री भगत ने धान खरीदी को लेकर किसानों से बातचीत की। किसानों ने कहा किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से भी किसान टोकन ऑनलाइन लेकर अपने सुविधा अनुसार धान बेच पा रहे है।

मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि समर्थन मूल्य पर अब तक किसानों से लगभग 41 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा धान का उपार्जन किया जा चुका है, जिसके एवज में 10 लाख 76 हजार से अधिक किसानों को 8481 करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया जा चुका है।

धान बेचने में किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसको लेकर पूरी व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल राज्य सरकार द्वारा किसानों को ऑनलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था के चलते किसानों को सहूलियत होने लगी है।

किसान टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से धान बेचने के लिए अपनी मर्जी के मुताबिक तिथि का चयन करने लगे हैं। इसके साथ ही उपार्जन केन्द्रों द्वारा मैन्युअल रूप से किसानों को टोकन जारी करने की व्यवस्था पूर्व वर्षों की भांति जारी है।भगत ने बताया बताया कि इस साल राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान हैं।

राज्य में धान खरीदी के लिए 2594 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

About jagatadmin

Check Also

चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस,बागेश्वर महाराज की कथा का खर्च जुड़ेगा भाजपा प्रत्याशी के खाते में

कोरबा : बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमत कथा कार्यक्रम में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *