ताज़ा खबर
Home / देश / C.G में 5 बजे तक 72 प्रतिशत वोटिंग, जानें नक्सल इलाके की क्या है स्थिती
C.G में 5 बजे तक 72 प्रतिशत वोटिंग, जानें नक्सल इलाके की क्या है स्थिती

C.G में 5 बजे तक 72 प्रतिशत वोटिंग, जानें नक्सल इलाके की क्या है स्थिती

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान के दूसरे चरण में तीन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 41 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होने की संभावना है। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी है।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण के तहत महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट पर शुक्रवार सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया।उन्होंने  बताया कि तीन सीट में से कांकेर सीट का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित है, जहां सुरक्षा बल अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। वहीं राजनांदगांव और महासमुंद के कुछ इलाके भी इस खतरे से जूझ रहे हैं।

5 बजे तक वोटिंग की स्थिति 72 प्रतिशत

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को शाम पांच बजे तक 72 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों के स्थित मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान का समय था। वहां मतदान समाप्त हो गया है। अन्य मतदान केंद्रों में शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

तीन लोकसभा क्षेत्रों में 01 बजे तक वोटिंग की स्थिति 53.09 प्रतिशत

महासमुंद लोकसभा 52.6 प्रतिशत

कांकेर लोकसभा 60.15 प्रतिशत

राजनांदगांव लोकसभा,47.82 प्रतिशत

वोटिंग के‌ दौरान हाईटेंश तार की चपेट नें आया कांग्रेसी

छत्तीसगढ़ के पंडरिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। पंडरिया विकासखण्ड क्षेत्र के बैगा बाहुल्य क्षेत्र ग्राम चिंयाडाड़ मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले हाईटेंशन के नीचे कांग्रेस ने पंडाल लगाया था‌। ठीक उसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक घायल हो गया है। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया‌ गया है। बताया जा रहा है कि युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कांग्रेसियों को हाईटेंशन तार के नीचे पंडाल लगाने से मना किया था। यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम चियाडाड का बताया जा रहा है‌‌।

कवर्धा भाजपा नेताओं का अधिकारियों से विवाद

कवर्धा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ADSP से तू-तू मै-मै हो गई है। कवर्धा शहर के बूथ क्रमांक 209,210,211 में पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस से हुई जमकर बहस की वीडियो सोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है‌। भाजपा कार्यकर्ता सौरभ सिंह, मंडल अध्यक्ष कवर्धा  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,मुकेश सेन के द्वारा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक से बहस कर रहे हैं।

कवर्धा में डॉ रमन सिंह ने किया मतदान

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मतदान करने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, उनकी पत्नी व भाई के साथ मतदान 237 में मतदान किया है। डॉ रमन सिंह ने लाइन लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया‌ है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने की आम जनता से अपील की है

राजनंदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे ने किया मतदान

छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव लोकसभा सीट‌ से प्रत्याशी संतोष पांडे ने मतदान कर दिया है। संतोष पांडे ने कवर्धा में वोट किया है‌। साथ ही जनता से ज्यादा से ज्यादा वोट  करने की अपील की है।

About jagatadmin

Check Also

Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री व्रत कब, जानें तिथि, पूजाविधि और नियम

Vat Savitri Vrat 2024 Kab Hai: वट सावित्री व्रत, जिसे सावित्री अमावस्या या वट पूर्णिमा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *