बिग बुल’ राकेश झुनझुनवाला का निधन

शेयर मार्केट के दिग्गजों में शुमार राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में राजेश झुनझुनवाला ने अंतिम सांस ली है. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें यहां भर्ती कराया गया था.

झुनझुनवाला की मौत की वजह मल्टी ऑर्गन फेल्योर बताया जा रहा है. डॉक्टरों की एक टीम उन्हें बचाने की लगातार कोशिश कर रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

उन्हें कल शाम को ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी. हैदराबाद के तेलंगाना में राकेश झुनझुनवाला का जन्म हुआ था. बाद में वो अपने पिता के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए थे. वो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे, लेकिन बाद में शेयर बाजार के वॉरेन बफे के नाम से उन्हें पहचान मिली.

उन्हें बाजार का जादूगर भी कहा जाता था. जिस तरह वो मार्केट में इनवेस्ट करते थे, उसके लिए उन्हें तमाम दिग्गज फॉलो करते थे. कहा जाता था कि जिस शेयर पर झुनझुनवाला पैसा लगाते थे, वो सबसे ज्यादा मुनाफे वाला होता था.

फोर्ब्स की 2021 की सूची के अनुसार, वह भारत के 36वें सबसे अमीर व्यक्ति थे. कई बार उनकी तुलना वारेन बफे से की जाती थी. उन्हें भारतीय बाजारों का ‘बिग बुल’ भी कहा जाता था.

उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में भारतीय शेयर बाजारों में निवेश की शुरुआत मात्र 5,000 रुपये की पूंजी के साथ की थी. उन्होंने हाल में जेट एयरवेज के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे और इंडिगो के पूर्व प्रमुख आदित्य घोष के साथ मिलकर देश की नई किफायती विमान सेवा कंपनी आकाश एयर की शुरुआत की.

इस एयरलाइन ने इसी महीने मुंबई से अहमदाबाद की उड़ान के साथ अपना परिचालन शुरू किया है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने तैयारियों का लिया जायजा
Next post CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार