दूल्हा ने मड़प में दुल्हन को मारा थप्पड़, दुल्हन का भी चढ़ा पारा, सेकेंड में जड़े दर्जनों थप्पड़, परिजनों ने बारातियों की लाठी-डंडों से जमकर खातिरदारी

उत्तर प्रदेश :-यूपी के मेरठ में आई बारात में जयमाल में बाद खास बखेड़ा खड़ा हो गया। दौराला के सरसवा गांव में सोमवार शाम शादी की रस्मों में देरी होने पर जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन में थप्पड़ चल गए। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने बारातियों की लाठी-डंडों से जमकर खातिरदारी की।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बिना दुल्हन के दूल्हा बारात लेकर लौट गया। सरसवा निवासी युवती दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करती है। दिल्ली में उसके साथ कार्य करने वाले युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को देते हुए शादी की बात की। दोनों के परिवार शादी कराने पर राजी हो गए। सोमवार के दिन शादी समारोह था। दुल्हा, प्रेमिका के घर बारात लेकर पहुंचा।

शादी समारोह में रस्मों में देर होने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी तो कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझाते हुए कार्य संपन्न कराया। जयमाला के दौरान रस्मों में देरी होने के चलते दूल्हा और दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर था। जयमाला के दौरान कहासुनी होने पर दूल्हे ने दुल्हन को थप्पड़ मार दिया। दुल्हन ने भी चंद सेकेंड में एक के बाद एक दूल्हे को दर्जनों थप्पड़ जड़ दिए।  इस पर दोनों पक्षों में मामला ​बिगड़ गया और कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। बारातियों की भी शामत आई। लड़की वालों ने बारातियों को भी नहीं छोड़ा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस के सामने दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में एक दूसरे के खर्च हुए पैसों को वापस करने पर समझौता हुआ। जिसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन बारात लेकर लौट गया। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर नहीं आई है, ​शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथावाचक Previous post कथावाचक की पत्नी ने पति पर लगाया आरोप, खुद नहीं बनाता संबंध, दोस्तों का लाता है बेडरूम में’
Next post मां को मेकअप में देख जोर-जोर से रोने लगा बच्चा, पहचान से किया इंकार