IAS नीरज बंसोड़ को अमित शाह का निजी सचिव बनाया

रायपुर:   IAS अधिकारी नीरज कुमार बंसोड़ को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनाया गया है। कैबिनेट कमेटी की मंजूरी के बाद केंद्रीय कार्मिक विभाग ने गुरुवार को नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। नीरज अगस्त 2022 से ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

महाराष्ट्र के नीरज कुमार बंसोड़ 2008 बैच के IAS हैं। स्कूल के दिनों से ही मेधावी रहे नीरज ने प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में BE किया है। उसके बाद उन्होंने निजी क्षेत्र में नौकरी की। उससे संतुष्ट नहीं हुए तो सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए।

2007 में उन्होंने यूपीएससी से सिविल सेवा परीक्षा पास की। उसमें उनकी अखिल भारतीय रैंक 88 थी। उन्होंने IAS के रूप में बिलासपुर जिला पंचायत CEO, सुकमा कलेक्टर, जांजगीर-चांपा कलेक्टर सहित कई महत्वपूर्ण जिलों में सेवाएं दी हैं।

2022 में उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय सचिवालय में निदेशक बनाकर नियुक्त किया गया। सात महीने बाद उनको केंद्रीय गृह मंत्री के निजी सचिव के रूप में चैलेंजिंग जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, सात बच्चों की मौत
Next post PNB बैंक का असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार,रेप कर किया ब्लैकमेल