भूपेश बघेल ने लगाया बड़ा आरोप, हार की डर से तोड़-फोड़ की साजिश कर रही हैं BJP

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा आरोप लगाया है. बघेल ने कहा है कि बीजेपी हमारे विधायकों के संपर्क में है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. भाजपा के द्वारा कांग्रेस नेताओं को फोन के माध्यम से संपर्क किए जाने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारे विधायकों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है. लोकसभा टिकट और मंत्री पद देने की बात कही जा रही है.

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा 2024 इलेक्शन को लेकर डरी-सहमी हुई है. पूर्व सीएम ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र की घटनाएं इस बात की ओर संकेत देती हैं. उन्होंने कहा है कि भाजपा 2024 चुनाव में हारने वाली है. इस कारण से हमारे लोगों को तोड़ा जा रहा है. बघेल ने कहा कि भाजपा को खुद पर भरोसा नहीं है, ये साबित हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शादी Previous post मुख्यमंत्री संग रचाई शादी, घरवालो के खिलाफ दूसरी पत्नी बनते ही बन गई, आरबों की मालकिन
Next post एडमिट कार्ड में अभिनेत्री सनी लियोनी की फोटो, पुलिस की भर्ती परीक्षा नहीं दे पाया परीक्षार्थी,पुलिस कर रही हैं पूछताछ