दहेज उत्पीड़न मामले में स्टेट बैंक मैनेजर, उनकी मां गिरफ्तार

धमतरी में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में स्टेट बैंक मैनेजर और उनकी मां को गिरफ्तार किया है। मैनेजर की पत्नी ने उन पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

मैनेजर की पत्नी समाज कल्याण विभाग में सुपरवाइजर के पद पर हैं। पुलिस ने कार्रवाई SP के निर्देश के बाद की है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी निवासी करुणा साव की शादी साल 2016 में कांकेर निवासी मनेंद्र साहू के साथ हुई थी। करुणा का आरोप है कि शादी के कुछ समय तक तो ठीक चलता रहा, लेकिन फिर पति मनेंद्र और सास सांवरी बाई साहू ने दहेज की मांग करते हुए

शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस पर करुणा अपने घर आ गईं और कोतवाली में FIR दर्ज करा दी।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपों को लेकर साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने कांकेर के संजय नगर में दबिश देकर सास सांवरी बाई साहू को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं पति मनेंद्र की गिरफ्तारी उनके रायपुर में सिहावा रोड स्थित महालक्ष्मी एनक्लेव से की गई है। मनेंद्र इन दिनों धमतरी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में मैनेजर पद पर पदस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सब इंजीनियर ने किया सुसाइड
Next post मोदी सरकार की स्कीम, बिटिया के लिए यूं करें 11 लाख रुपए का इंतजाम