ताज़ा खबर
Home / आस्था / शनिश्चरी अमावस्या पर साढ़ेसाती व ढैय्या वालों के लिए कल्याणकारी संयोग

शनिश्चरी अमावस्या पर साढ़ेसाती व ढैय्या वालों के लिए कल्याणकारी संयोग

30अप्रैल शनिवार को वैशाख शनिश्चरी अमावस्या पर ग्रह-नक्षत्रों का काफी दुर्लभ संयोग देखने को मिल रहा है। इस दिन सूर्य, चंद्रमा और राहु मेष राशि में होंगे, जबकि शनि मकर राशि और मंगल कुंभ राशि में होंगे।

वहीं गुरु व शुक्र ग्रह एक साथ मीन राशि में होंगे। बता दें कि गुरु व शुक्र दोनों ही शुभ ग्रह हैं लेकिन दोनों के बीच शत्रु भाव रहता है।

वैशाख अमावस्या पर बन रहा यह खास संयोग साढ़ेसाती व ढैय्या वाले लोगों के लिए बेहद कल्याणकारी है। क्योंकि शास्त्रों के नियमानुसार शनिश्चरी अमावस्या पर शनि की साढ़ेसाती, ढैया, दशा के उपाय का लाभ जल्दी मिल जाता है। शनि अमावस्‍या पर शहर के शनि मंदिरों में विशेष रूप से पूजन किया जाएगा।

ज्‍योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि वैशाख मास में शनिश्चरी अमावस्या का संयोग बना है और इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। हिंदू वर्ष का दूसरा महीना वैशाख का काफी धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी माह में त्रेता युग का आरंभ हुआ था। वैशाख अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण शनिश्चरी अमावस्या या शनि अमावस्या का संयोग बन रहा है।

शनिवार के स्वामी शनि देव हैं और अमावस्या के दिन इनका जन्म हुआ था इसलिए अमावस्या तिथि का जब दुर्लभ संयोग बनता है तो शनिदेव महाराज की पूजा करना बेहद फलदायी माना जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन पितरों को जल का अर्पण भी दिया जाता है, जिससे पितृगण संतुष्ट होते हैं।

About jagatadmin

Check Also

श्री कृष्ण और राधा रानी से जुड़ी है, रंगों के उत्सव की शुरुआत अनोखी कथा

देश के कई हिस्सों में होली की धूम देखी जाएगी। बता दें कि प्रत्येक वर्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *