ताज़ा खबर
Home / दुर्ग भिलाई / गोठान गो सेवा के लिए नहीं, आजीविका का बनाएं साधन: ताम्रध्वज साहू

गोठान गो सेवा के लिए नहीं, आजीविका का बनाएं साधन: ताम्रध्वज साहू

रिसाली गोठान केवल गोधन सेवा के लिए नहीं है। इसे आजीविका का संसाधन बनाए। महिलाएं समूह के माध्यम से इसे लघु उद्योग का आकार दे। उक्त बाते गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नगर पालिक निगम रिसाली के नेवई गोठान में आयोजित छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली कार्यक्रम में कही।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री का पद कलेक्टर रह चुके, दूसरे डाॅक्टर ने सम्भाला और वर्तमान मुख्यमंत्री एक किसान का बेटा है। यही वजह है कि वर्तमान नीति कृषि प्रधान और संस्कृति है। उन्होंने हरेली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि गोठान के पीछे की योजना को समझने की आवश्यकता है। यह केवल मवेशी के रखने का स्थान नहीं है।

उन्होंने आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को निर्देश दिए कि वे जगह का उपयोग करते हुए ऐसे कार्य योजना तैयार करे, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके। खाद के अलावा मशरूम उत्पादन, मछली, मुर्गी, बदख व गाय पालन करने समूह को प्ररित करे। कार्यक्रम की शुरूआत में गृहमंत्री ने गोठान में रखे गायों की पूजा अर्चना की। परिसर में कदम का पौध रोपण कर कृषि औजारों की पूजा अर्चना की।

मंच पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकुंद भाऊ व पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमंत बंजारे मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, एसडीएम विनय कोयाम, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन ने किया। साथ ही मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

हरेली पर्व मंे नेवई गोठान में परंपरागत खेल का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रस्सा खींचने स्वयं आगे आए और जीत दर्ज की। वही कुर्सी दौड़ में हेमिन डोनड़े, शशी यादव, गेड़ी दौड़ में उमेश साहू, नारियल फेक में भूपेन्द्र साहू, विकास, संजय, गौरव, मटका फोड़ में जयंती महानंद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। विजेताओं को निगम आयुक्त ने उपहार देकर सम्मानित किया।

गोठान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाॅल लगाया गया था। अभिनंदन, कुमकुम व सांई महिला स्वसहायता समूह की महिला सद्स्य परंपरागत व्यंजन चिला, अइरसा, दूध-फरा, खुर्मी, ठेठरी, आदि की बिक्री की। निगम आयुक्त ने गढ़कलेवा स्टाॅल का मंत्री से अवलोकन भी कराया।

आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने इस अवसर पर स्वच्छता के लिए अधिकारी, कर्मचारी व नागरिकों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद केशव बंछोर, गोविन्द चतुर्वेदी, राजेन्द्र रजक, एल्डरमेन विलासराव बोरकर, संगीता सिंह, प्रेमचंद साहू, अनूप डे, कीर्तिलता वर्मा, तरूण बंजारे, फकीर राम ठाकुर समेत चंद्रकांत कोरे, जाकीर खान, राकेश मिरा, जितेन्द्र साहू, समीर साहू, जही अब्बास, अमृत पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

About jagatadmin

Check Also

शादीशुदा गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड दोनों ने साथ में लगाई फांसी

भिलाई नगर :दुर्ग जिले के खोपली गांव में एक शादीशुदा प्रेमिका ने युवक के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *